प्लेटलेट्स बढ़ानी हैं तो पीएं ये स्पेशल जूस, जानें कैसे बनाए और कैसे करेगा ये काम

प्लेटलेट्स बढ़ानी हैं तो पीएं ये स्पेशल जूस, जानें कैसे बनाए और कैसे करेगा ये काम

सेहतराग टीम

शरीर को स्वस्थ्य रखना है तो सभी अंगों का फिट होना अतिआवश्यक है। वहीं एक स्वस्थ्य शरीर में डेढ़ लाख से लेकर 4 लाख तक प्लेटलेट्स होते हैं। लेकिन अगर डेंगू किसी को हो जाता है तो उसके प्लेटलेट्स लगातार घटते चले जाते हैं जो हमारे लिए काफी नुकसानदायक होता है। कई बार इसकी वजह से कई लोगं की जान चली जाती है। ऐसे में इसपर कंट्रोल कैसे पाए ये बड़ा सवाल है।

पढ़ें- गुणकारी एलोवेरा का ज्यादा इस्तेमाल भी नुकसानदायक, जानें साइड-इफेक्ट

अगर आप भी ऐसी समस्या के शिकार हो चुके हैं तो घबराइए नहीं आज हम ऐसी चीज बताएंगे जिससे आपका प्लेटलेट्स कंट्रोल रहेगा और घटेगा भी नहीं। अगर आप अपना प्लेटलेट्स बढ़ाना चाहते हैं तो आपको घर में मौजूद चीजों का बना स्पेशल जूस पीना चाहिए। आइए जानते हैं कि आखिर वो स्पेशल जूस कैसे बनता है और इसको बनाने में क्या-क्या जरूरी है।

जूस बनाने के लिए ये सामान है जरूरी

  • एक अनार
  • 25-50 एमएल पपीते के पत्तों का रस
  • 150 एमएल व्हीट ग्रास
  • 1 फीट गिलोय की डंडी
  • थोड़ा सा एलोवेरा जूस

ऐसे बनाएं जूस 

इन सभी चीजों को ग्राइडर में डालकर जूस बना लें। रोजाना सुबह इसका सेवन करे। आप चाहे को दिन में 2-3 बार कर सकते हैं। 

कैसे करेगा ये काम

व्हीटग्रास

व्हीटग्रास जूस सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही यह प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी मदद करता है। इसलिए रोजाना 150 एमएल व्हीट ग्रास का जूस पीएं

अनार

अनार में भरपूर मात्रा में मिनरल्स और न्यूट्रियंस पाएं जाते है। जिसके कारण आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होने के साथ-साथ हीमोग्लोबिन और प्लेटलेट्स भी बढ़ेगी।  इसलिए रोजाना अनार का जूस का सेवन करे। 

एलोवेरा

एलोवेरा कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में रामबाण है। यह डेंगू के बुखार को भी आसानी से खत्म कर सकता है। इसके लिए एलोवीरा पल्प को मिक्सी में डालकर पीस लें और रोजाना इस जूस का खाली पेट सेवन करे।  

गिलोय

गिलोय के जूस में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो तेजी से आपके प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मदद करते हैं।

 

इसे भी पढ़ें- 

इन आसान घरेलू तरीकों से रखें बीपी कंट्रोल

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।